राष्ट्रमंडल खेल : कम हुआ आयोजन स्थलों पर मच्छरों का पनपना
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, "दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), राष्ट्रीय जल जनित बीमारी नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी), केंद्रीय बीमारी नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय मलेरिया शोध संस्थान (एनआईएमआर) द्वारा आयोजन स्थलों के अंदर और बाहर उठाए गए एहतियाती कदमों के कारण मच्छरों के पनपने में कमी आई है।"
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया ने हालात का जायजा लेने के लिए आयोजन स्थलों का दौरा करने की इच्छा जाहिर की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वालिया जल्द ही आयोजन स्थलों का दौरा करेंगी। इस संबंध में कोई तारीख तय नहीं की गई है।
वालिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा दिए गए एक विवादास्पद बयान के बाद आयोजन स्थलों का दौरा करने का फैसला किया है। आजाद ने कहा था कि राष्ट्रमंडल खेल दिल्ली में मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों को बढ़ाने का मुख्य कारण हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications