एआईएडीएमके ने राजा का इस्तीफा मांगा
एआईएडीएमके के सदस्य वी. मैत्रेयन ने सदन में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया। उन्होंने 2-जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में घोटाले का आरोप लगाया और कहा कि राजा को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
इस पर राजा की पार्टी द्रविड मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों दलों में तीखी नोंकझोंक हुई। हंगामा देखते हुए सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications