पुतिन ने देश चलाने की अफवाहों को खारिज किया
पुतिन ने कहा, "यह पूरी तरह से बकवास है कि मैं अभी भी देश को चला रहा हूं।" पुतिन ने कहा कि वह मुख्य तौर पर रूस के घरेलू मामलों से व्यस्त थे। उन्होंने कहा, "मैं विदेश नीति से तंग आ गया हूं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिमित्री मेदवेदेव अपने कार्य अच्छी तरह से कर रहे हैं।
पुतिन ने कहा, "मुझे ऐसा कोई कारण दिखाई नहीं देता जिसमें डरने या फिर चिंता करने जैसी बात हो। राष्ट्रपति अपना काम अच्छे तरके से कर रहे हैं। विदेश नीति के क्षेत्र में वही सब कुछ कर रहे हैं। हम एक दूसरे से सलाह ले सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि हाल ही में कराए गए जनमत सर्वेक्षणों में दिखाया गया है कि पुतिन अभी भी देश के सबसे प्रसिद्ध नेता हैं। देश में अधिकांश लोग ऐसा मानते हैं कि देश को मेदवदेव नहीं पुतिन चला रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications