मैच फिक्सिंग विवाद : अदालत ने पीसीबी अध्यक्ष व खेल मंत्री को सम्मन किया
इश्तियाक चौधरी नाम के एक वकील ने इस संबंध में न्यायालय में एक याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने यह सम्मन जारी किया है। अदालत ने मामले की सुनवाई सात सितम्बर तक स्थगित कर दी है।
चौधरी ने अपनी याचिका में कहा है कि मैच फिक्सिंग के आरोपों ने देश का नाम खराब किया है लिहाजा जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें कठिन सजा दी जाए।
चौधरी ने न्यायालय से अनुरोध किया कि वह खिलाड़ियों को सभी तरह के क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दे।
साथ ही खिलाड़ियों पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाए और उनकी संपत्ति को जब्त कर लिया जाए।
मैच फिक्सिंग के ताजातरीन घटनाक्रम में पाकिस्तानी टीम के चार खिलाड़ियों-मोहम्मद आमेर, मोहम्मद आसिफ, कामरान अकमल और कप्तान सलमान बट्ट का नाम सामने आ रहा है।
इनके खिलाफ मैच स्कॉटलैंड यार्ड की जांच चल रही है। इस मामले में पकड़े गए मजहर माजिद ने कहा था कि बट्ट को पूरे घटनाक्रम की जानकारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications