करंट लगने से 11 कामगारों की मौत
जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सिंगाही कस्बे की है। यहां कामगार राज्य सरकार के एक निर्माणाधीन स्थल पर काम कर रहे थे और इस दौरान ही वे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए।
वर्मा ने 11 कामगारों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही दो कामगारों के झुलसने की भी खबर है जिन्हें निकट के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications