बिहार के अगवा बीडीओ की सकुशल घर वापसी
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने उनके लौटने की पुष्टि करते हुए बताया कि वह सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं।
उल्लेखनीय है कि रविवार को बिना सुरक्षाकर्मियों के सिंह अपनी जीप से किसी कार्य के निरीक्षण के सिलसिले में लदौरा गांव जा रहे थे। उसी दौरान संदिग्ध नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया। पुलिस ने बीडीओ की सरकारी जीप बरामद कर ली है।
सहरसा जिले के पचगछिया के मूल निवासी सिंह पिछले अप्रैल माह में ही भभुआ से पदोन्नत होकर तरियानी आए थे। सिंह का पूरा परिवार वर्तमान समय में मुजफ्फरपुर में रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications