रूसी व्यापारी को प्रत्यर्पित कराएगा अमेरिका
विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप क्राउले ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जहां तक मैं जानता हूं, वह थाईलैंड में है और हम उसे अमेरिका की एक अदालत में पेश करने के इच्छुक हैं।"
थाईलैंड की एक अदालत ने 20 अगस्त को बोउट को अमेरिका प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया था। बोउट ने दावा किया कि वह कभी भी हथियार व्यापार में शामिल नहीं रहा और इसका कोई साक्ष्य नहीं है। उसने यह भी कहा कि उसके पास रूस की कोई भी खुफिया सैन्य जानकारी नहीं है।
रूस ने इस आधार पर बोउट के प्रत्यर्पण का विरोध किया कि वह गोपनीय सैन्य जानकारी उपलब्ध करा सकता है।
अमेरिका के आग्रह पर रूस के पूर्व सैन्य अधिकारी बोउट को मार्च 2008 में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications