अमित शाह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जी.के. उपाध्याय ने सीबीआई के वकील के.टी.एस. तुलसी के गैरहाजिर रहने के कारण इस मामले पर सुनवाई के लिए और वक्त मांगे जाने पर जमानत अर्जी पर सुनवाई टाल दी।
सीबीआई ने शाह को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया था और उनकी जमानत अर्जी एक दिन बाद पेश की गई थी।
उल्लेखनीय है कि यह मामला पहले गुजरात पुलिस की अपराध शाखा (सीआईडी) के पास था। बाद में सर्वोच्च न्यान्यालय के निर्देश पर मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications