पंजाब में खेत से 18 हथगोले बरामद
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया, "इस मामले में एक किसान सुरिंदर सिंह ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई थी कि खेत में काम करते समय उन्हें एक हथगोला मिला था। इसके बाद हमने इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया जिसमें 18 हथगोले बरामद किए गए।"
फाजिल्का के पुलिस उपाधीक्षक करनजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया, "विस्फोटकों को कब्जे में ले लिया गया है और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को हिरासत में लेने के लिए आसपास के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। फोरेंसिक विशेषज्ञों और डाग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है।"
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान पंजाब पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से कम से कम 20 आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications