कसाब के मृत्युदंड की पुष्टि 20 सितंबर तक टली
कसाब के वकील द्वारा सजा के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी।
कसाब के वकील अमीन सोलकर और फरहाना शाह ने कहा कि वे उस समय चकित रह गए, जब 22 वर्षीय कसाब ने स्मृति लोप के कारण उन्हें पिछले सप्ताह आर्थर रोड जेल में पहचानने से इंकार कर दिया।
दोनों वकीलों ने यह कहते हुए अदालत से अतिरिक्त समय मांगा कि वे अभी कसाब को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ याचिका का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में हैं।
वकीलों के निवेदन को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति रंजना देसाई और न्यायमूर्ति आर.वी.मोरे की खण्डपीठ ने सुनवाई की तारीख 20 सितंबर तय कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications