दिल्ली में बादल छाए रहेंगे
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आकाश पर बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश होने का अनुमान नहीं है।"
दिल्ली में शनिवार से बारिश नहीं हुई है जबकि इससे पहले राजधानीवासियों को भारी बारिश के चलते जल भराव और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से जूझना पड़ रहा था।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। आद्र्रता 88 और 60 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है।
दिल्ली में इस बार औसत से 38 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
मानसून शुरू होने से लेकर अब तक यहां कुल 698.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जबकि साल की इस अवधि में औसतन 506.1 मिलीमीटर ही बारिश होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications