सुरक्षा परिषद ने दक्षिण लेबनान में शांति मिशन का कार्यकाल बढ़ाया
प्रस्ताव में कहा गया कि संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र की अंतरिम सेना (यूएनआईएफआईएल) का कार्यकाल बढ़ाकर 31 अगस्त, 2011 तक कर दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून के आग्रह पर 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया। मून ने सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखकर यूएनआईएफआईएल का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने का आग्रह किया था।
मून ने अपने पत्र में अल अदेस्से के आसपास हुई गोलीबारी पर भी गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि लेबनानी और इजरायली सेनाओं के बीच गोलीबारी को देखते हुए यूएनआईएफआईएल का बना रहना महत्वपूर्ण है।
इस घटना के बारे में सुरक्षा परिषद को भेजी गई रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने भारी मशीनगनों से एक दूसरे पर तीन घंटे तक गोलीबारी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications