त्रिपुरा में बनेगा विज्ञान ग्राम

देश के विभिन्न शहरों में स्थित विज्ञान शहरों की तर्ज पर यहां विज्ञान ग्राम स्थापित किया जा रहा है। पश्चिमी त्रिपुरा के बदरघाट गांव में 35 करोड़ रुपये की लागत से इसे स्थापित किया जाएगा। यह गांव अगरतला के बाहरी इलाके में स्थित है।

त्रिपुरा के विज्ञान एवं पर्यावरण मंत्री जॉय गोबिंदा देब रॉय ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा, "संस्कृति मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एक स्वायत्त निकाय, विज्ञान संग्रहालयों की राष्ट्रीय परिषद (एससीएसएम) विज्ञान ग्राम स्थापित करने में अपना पूरा सहयोग दे रही है।"

राज्य सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग के अधीन कार्यरत स्वायत्त निकाय त्रिपुरा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य परिषद (टीएससीएसटी) प्रस्तावित विज्ञान ग्राम का प्रबंधन करेगी। यह क्षेत्रीय स्तर का विज्ञान केंद्र होगा।

देब रॉय ने कहा, "विज्ञान ग्राम में एक संग्रहालय, पुस्तकालय, कृत्रिम तारामंडल, वानस्पतिक उद्यान, धरोहर उद्यान, पक्षी अभ्यारण्य, मछलीघर, सभागार, बाल उद्यान और एक प्रयोगशाला होगी।"

यह विज्ञान ग्राम 9.20 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा। अगले 33 महीने में इसके निर्माण का प्रथम चरण पूरा होने के साथ इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। विज्ञान ग्राम को पूरी तरह विकसित होने में चार वर्ष का समय लगेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+