मेक्सिको में मुठभेड़ में 7 मरे
समचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर बताया कि यह मुठभेड़ शनिवार रात को उस समय शुरू हुई जब वेराक्रूज प्रांत के उत्तरी हिस्से मे स्थित एक घर की तलाशी के लिए जवान अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।
बयान के मुताबिक सेना के जवानों को खुफिया जानकारी मिली थी कि घर एक अंदर कुछ बंदूकधारी मौजूद हैं। जैसे ही सैनिकों ने घर के अंदर प्रवेश किया बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
लंबे समय तक चली मुठभेड़ के बाद सैनिक घर के अंदर दाखिल होने में सफल हो गए। इस मुठभेड़ के दौरान छह बंदूकधारी मारे गए जबकि एक सैनिक की भी मौत हो गई। छह अन्य बंदूकधारियों को गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications