यूपी: देवरिया में स्कूल बस पलटने से 1 छात्र की मौत

हादसा जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में देवरिया रोड पर मिदनापुर गांव के पास उस समय हुआ जब नॉर्मन पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गढ्ढे में पलट गई। पुलिस के मुताबिक बस छात्रों को लेकर रुद्रपुर स्थित स्कूल जा रही थी। बस में कक्षा एक से लेकर पांच तक के करीब 20 छात्र सवार थे।
रुद्रपुर थाना प्रभारी गोपाल त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि हादसे में कक्षा चार के छात्र संदीप की मौत हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में चार छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
त्रिपाठी ने बताया कि तीन-चार छात्र मामूली रूप से चोटिल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications