अमेरिका ने पाकिस्तान में महिला अधिकार कार्यक्रम शुरू किया
पाकिस्तान में अमेरिका की राजदूत एनी डब्ल्यू. पैटरसन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और पाकिस्तान महिलाओं के सशक्तिकरण और महिला अधिकारों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस मुद्दे का दोनों देशों के लिए बहुत अधिक महत्व है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में पाकिस्तान की स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को शिक्षा की उपलब्धता, राजनीति, आर्थिक और नागरिक जीवन में पूर्ण प्रतिनिधित्व के साथ ही न्यायिक प्रक्रिया में भी पहुंच आवश्यक है।
लैंगिक समानता कार्यक्रम के तहत 25,000 से 100,000 डॉलर का अनुदान मिलेगा।
अमेरिका गैर सरकारी संगठनों के साथ इस योजना पर काम करेगा और स्थानीय स्तर पर काम करने वाले संगठनों को अनुदान देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications