राहुल का 'मिशन बिहार' 4 सितम्बर से
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष महबूब अली कैसर ने मंगलवार को बताया कि राहुल गांधी अपने चुनावी दौरे की शुरुआत चार सितंबर को करेंगे। इस दिन वह सहरसा और समस्तीपुर जाएंगे और इस दौरान वहां आयोजित जन सभाओं को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कम से कम 20 स्थानों पर राहुल गांधी की सभा का अनुरोध किया है परंतु अभी इसकी स्वीकृति मिलनी बाकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications