भारतीय सटोरियों ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से संपर्क किया था: रिपोर्ट

सिडनी, 31 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट मैच के खास क्षण में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के मामले के बाद आस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी एक सनसनीखेज खुलासा किया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सट्टेबाजों ने बीते इंग्लैंड दौरे के समय आस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों शेन वाटसन और ब्रैड हेडिन से संपर्क साधा था।

स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' के अनुसार वाटसन और हेडिन से मुंबई के रहने वाले सटोरियों ने लंदन में उस समय संपर्क किया था जब आस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी। दोनों खिलाड़ियों ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी।

अखबार की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "लार्ड्स टेस्ट के बाद सटोरियों ने मध्य लंदन के होटल रॉयल केनसिंग्टन गार्डन के बार में वाटसन से संपर्क किया था। दूसरी ओर ट्वेंटी-20 विश्व कप के दौरान सटोरियों ने हेडिन से संपर्क किया। इन दोनों ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से इसकी जानकारी दी थी। ऐसे में किसी भी तरह की आशंका नहीं दिखती।"

पिछले दिनों मैच फिक्सिंग के पूरे विवाद के सामने आने के बाद ब्रिटेन की पुलिस-स्कॉटलैंड यार्ड ने पाकिस्तान मूल के कथित सटोरिए मजहर माजिद को गिरफ्तार भी किया था हालांकि बाद में उसे रिहा कर दिया गया। स्कॉटलैंड यार्ड ने इस संबंध में आमेर के अलावा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज आसिफ और कामरान अकमल से भी पूछताछ की।

उल्लेखनीय है कि लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने माजिद को गिरफ्तार करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया था कि उसने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आमेर और आसिफ के साथ नो-बॉल डालने को लेकर फिक्सिंग की थी। कप्तान बट्ट को इस बात की पूरी जानकारी थी क्योंकि माजिद ने उन्हें इस पूरे घटनाक्रम में शामिल बताया था।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में माजिद ने समाचार पत्र से 150,000 पाउंड लिए और पहचान छुपाकर उससे मिलने वाले पत्र के संवाददाता से वादा किया कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज निर्धारित समय पर लार्ड्स टेस्ट में नो-बॉल फेंकेंगे। बाद में ऐसा ही हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+