गिरकर खुले शेयर बाजार
मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में 16.45 अंकों की गिरावट देखी गई जबकि निफ्टी भी 1.90 अंक गिरकर खुला।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 16.45 अंकों की गिरावट के साथ 18,015.66 पर खुला। बीते सोमवार को यह 18,032.11 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 1.90 अंकों की गिरावट के साथ 5413.55 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को भी 5415.45 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications