'हिल्टन के साथ विशेष व्यवहार नहीं किया गया'
वेबसाइट 'सन टाइम डॉट काम' के मुताबिक हिल्टन के बटुए से सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर पाए जाने के बाद उनको हिरासत में लिया गया था। उनके अलावा उनके पुरुष मित्र सी वेट्स को ड्राइविंग अंडर इंफ्लुएंस (डीयूआई) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
लास वेगास के पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हिल्टन के साथ भी अन्य लोगो की तरह ही व्यवहार किया गया।
प्रवक्ता ने कहा, "हिल्टन के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया गया जैसा अन्य लोगों के साथ होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications