अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाए
वाशिंगटन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया से जुड़े कुछ लोगों और संगठनों पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी वित्त विभाग ने सोमवार को बताया कि उत्तर कोरिया से संबंधित चार लोगों और आठ संगठनों के सदस्यों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही उनकी संपत्तियों को भी जब्त कर लिया जाएगा।
उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिका के इन नए प्रतिबंधों को इसी साल मार्च में दक्षिण कोरियाई युद्दपोत के डूबने की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया ने इस घटना के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications