सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को राष्ट्रीय पुरस्कार
सूक्ष्म, लघु और मझ्झोले उद्यमों के प्रयासों और उनके योगदान को मान्यता प्रदान करने के विचार से वर्ष 1983 में राष्ट्रीय पुरस्कार शुरू किए गए थे। सफल उद्यमियों, उद्यमों और बैंकों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
इस वर्ष के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम क्षेत्र के 99, खादी और ग्रामोद्योग के 47, विभिन्न श्रेणियों में नारियल उद्योग के लिए 19 और बैंकों के लिए छह पुरस्कार शामिल हैं। उद्यमिता, अनुसंधान और विकास तथा गुणवत्ता के क्षेत्र में असाधारण कार्य निष्पादन के लिए सूक्ष्म, लघु और मझ्झोले उद्योगों को ये पुरस्कार दिए जाते हैं। इसके अधीन एक महिला उद्यमी, एक अनुसूचित जाति, जनजाति और पूर्वोत्तर क्षेत्र के उद्यमी को सम्मानित किया जाता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ क्रमश: 1,00,000 रुपये, 75,000 रुपये और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी दी जाती है।
इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों को विशेष मान्यता पुरस्कार के रूप में 20,000 रुपये नकद, एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी दी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications