पश्चिम बंगाल : बस के खाई में गिरने से 15 की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूच विहार जिले में रविवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और लगभग 25 लोग घायल हो गए। दिनाहाट के नजदीक स्थानीय लोगों ने घायलों का उपचार सही तरीके से नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा तथा आंसूगैस का प्रयोग करना पड़ा।
कूच बिहार के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक "15 लोगों की मौत हो गई है और 25 लोग घायल हैं।" दिनहाटा इलाके के नजदीक यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस का अगला चक्का फट गया और चालक ने नियंत्रण खो दिया। उल्लेखनीय है कि दिनहाटा शहर कोलकाता से 425 किलोमीटर दूर है।
घायलों का उपचार सही तरीके से नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और पुलिस की एक वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बताया, "हंगामे के दौरान जब हमारे एक अधिकारी घायल हो गए, तब हमने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।" प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने दो राउंड आंसूगैस के गोले भी दागे, लेकिन बनर्जी ने इसकी पुष्टि नहीं की।













Click it and Unblock the Notifications