डीटीसी से 53000 करोड़ रुपये के नुकसान की आंशका

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्व सचिव सुनील मित्रा ने कहा कि प्रत्यक्ष कर संहिता (डीटीसी) के क्रियान्वय के प्रथम वर्ष में 53,172 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान की संभावना है।

मित्रा ने संवाददाताओं को बताया, "हमें व्यक्तिगत आयकर में 14,343 करोड़ रुपये का नुकसान होगा और कॉरपोरेट आयकर में 38,829 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।"

आयकर में छूट की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ा कर दो लाख रुपये किए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था पहली अप्रैल, 2012 से लागू होगी।

मित्रा ने कहा कि यदि संसद प्रस्तावित टैक्स स्लैब में बदलाव करता है तो राजस्व नुकसान का आंकड़ा बदल जाएगा।

मित्रा ने कहा, "डीटीसी का मकसद सभी प्रत्यक्ष कर कानूनों का एकीकरण करना है। इससे छूट और कटौती अनुपालन लागत कम हो जाएगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+