'कश्मीर में चीन की उपस्थिति गंभीर चिंता का विषय'
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "यदि यह सच है तो यह गंभीर चिंता का मामला होगा और हम वह सब करेंगे, जो राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी होगा।"
ज्ञात हो कि न्यूयार्क टाइम्स ने 26 अगस्त को खबर प्रकाशित की थी कि गिलगित-बाल्तिस्तान में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के लगभग 7,000-11,000 सैनिक मौजूद हैं। वे सैनिक उस इलाके में रेल और सड़क मार्ग का निर्माण कर रहे हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है, "गिलगित और बाल्तिस्तान में उच्च गति वाले रेल और सड़क मार्ग के पूरा हो जाने के बाद चीन, पूर्वी चीन से ग्वाडार, पासनी और ओरमरा में चीन निर्मित नए पाकिस्तानी नौवहन अड्डों तक 48 घंटे के अंदर माल पहुंचाने में सक्षम हो जाएगा। ये नौवहन अड्डे फारस की खाड़ी के ठीक पूरब में स्थित हैं।"
प्रकाश ने कहा, "हमने मीडिया में आई खबरों को देखा है और इन खबरों का एक स्वतंत्र सत्यापन कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications