एस. अहमद राजस्थान के नए मुख्य सचिव

वर्ष 1975 बैच के अधिकारी अहमद ने आदेश जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके निवास पर मुलाकात की और बाद में शहर की एक मजार पर माथा टेकने गए। अहमद मंगलवार सुबह अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे।

गहलोत के इस निर्णय को उनके जातिगत समीकरणों को ध्यान में रख कर किया गया फैसला माना जा रहा है। इससे पहले भी गहलोत महिला अधिकारी कुशल सिंह को इस पद पर लगा चुके हैं। कुशल सिंह की नियुक्ति कर गहलोत ने जाट समुदाय को राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की थी।

अहमद की नियुक्ति को लेकर काफी समय से संभावनाएं जताई जा रही थी। सेवाकाल के हिसाब से देखा जाए तो सलाउद्दीन अहमद से तीन अफसर अभी भी वरिष्ठ हैं। अभिमन्यु सिंह और एम.के. खन्ना 1974 बैच के हैं। ये दोनों अधिकारी जयपुर से बाहर पदस्थापित हैं। इन दोनों का कार्यकाल भी ज्यादा नहीं बचा है। इसके बाद 1975 बैच की मीनाक्षी हूजा हैं, जिन्हें हाल ही राजस्व मण्डल का अध्यक्ष बनाकर अजमेर भेज दिया गया है।

राज्य में 1977 में कोटपूतली में एसडीओ के रूप में अपना सेवाकाल शुरू करने वाले अहमद इससे पहले चार जिलों के कलक्टर और कई अहम विभागों के प्रमुख शासन सचिव भी रह चुके हैं। आमेर विकास प्राधिकारण के आयुक्त के रूप में अहमद ने आमेर किले के विकास को नए आयाम दिए। वे कई निगम व बोर्डो के प्रमुख भी रह चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+