कश्मीर में 9 घुसपैठिए ढेर, मुठभेड़ जारी
रक्षा सूत्रों ने सोमवार शाम बताया, "अब तक मुठभेड़ में नौ आतंकी मारे जा चुके हैं। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब रविवार को नियंत्रण रेखा से लगे उरी सेक्टर में भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने घुसपैठ की और वहां सतर्क सैनिकों ने उन्हें ललकारा। मुठभेड़ अभी भी जारी है।"
सूत्रों ने कहा कि मारे गए आतंकियों के पास से 12 एके-47 राइफलें, पांच जीपीएस सेट, दो सैटेलाइट फोन, आठ रेडियो सेट, एक मोबाइल फोन और एक लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुए हैं। मारे गए आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications