माथे पर जन्म प्रमाण पत्र चस्पा नहीं कर सकता : ओबामा

वाशिंगटन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का कहना है कि उन्हें अपने जन्मस्थान या मजहब के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों की कोई चिंता नहीं है।

ओबामा के कंजरवेटिव शत्रुओं ने उन्हें मुसलमान बताने के लिए एक झूठी सूचनाओं से संबंधित एक ऑनलाइन अभियान छेड़ रखा है।

ओबामा ने न्यू ऑरलियन्स में रविवार को एनबीसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "झूठी सूचनाओं का एक नेटवर्क सक्रिय है, जो नए मीडिया युग में लगातार बना रह सकता है।"

ओबामा ने कहा, "यदि मैं अपना सारा समय ऐसी सूचनाओं का पीछा करने में खर्च करूं तो मैं बहुत कुछ नहीं कर सकूंगा।" जब उनसे यह पूछा गया कि तमाम सारे लोग उनके बारे में कुछ बातों जैसे कि मजहब के बारे में अनिश्चित हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं अपना सारा समय अपने माथे पर अपना जन्म प्रमाण पत्र चस्पा करने में खर्च नहीं कर सकता।"

ओबामा ने कहा, "सच तो सच होता है। हमें अपने चुनाव अभियान के दौरान भी इन सब बातों का सामना करना पड़ा था। दरअसल, झूठी सूचना का एक नेटवर्क है जो नए मीडिया युग में लगातार बना रह सकता है।"

ओबामा ने कहा, "मैं हमेशा अपना धन अमेरिकी लोगों पर खर्च करूंगा और मुझे उन अफवाहों से बिल्कुल चिंता नहीं करनी है, जिन्हें यहां उड़ाया जा रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+