कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर जान दी
पुलिस के मुताबिक मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार अरमिंदर सिंह (35) नाम के कैदी ने सोमवार शाम लखनऊ सिविल अदालत की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।
हरियाणा के अंबाला शहर के रहने वाले अरमिंदर को इसी साल जनवरी में स्मैक के साथ लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया था।
लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) बी.पी.अशोक ने संवाददाताओं को बताया कि कैदी को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटैंसेज (एनडीपीएस) एक्ट में दर्ज मुकदमे सुनवाई के लिए सिविल अदालत में पेशी पर ले जाया गया था। अशोक ने बताया कि पेशी के बाद वापस लौटते समय अरमिंदर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए अदालत की सातवीं मंजिल से कूद गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
इंडो-एश्यिायन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications