बेंगलुरू के 8400 करोड़ रुपये के बजट में बुनियादी ढांचे पर जोर

बेंगलुरू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के स्थानीय निकाय ने सोमवार को वर्ष 2010-11 के लिए 8400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें प्रौद्योगिकी के केंद्र इस शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

बजट के प्रावधानों में सात बहुस्तरीय पार्किं ग स्थलों का निर्माण, मुख्य आयोजन स्थलों की सफेदी (सीमेंट से), वनस्पति उद्यान, मुख्य खुले नालों को ढकने सहित कई योजनाएं शामिल हैं।

बजट के मसौदे में सभी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों को ई-कचरे के निस्तारण की व्यवस्था रखने का आदेश दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) के इस पहले बजट में शहरवासियों पर किसी नए कर का बोझ नहीं डाला गया है।

यह भी उल्लेखनीय है कि शहर के कुछ नए इलाकों को शामिल कर बीबीएमपी बनाए जाने के बाद यह पहला बजट पेश किया गया है। इससे पहले इस स्थानीय निकाय को 'बेंगलोर नगर निगम' के नाम से जाना जाता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+