नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस चाहती है धौनी की मदद
झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नेयाज अहमद सोमवार को रांची की हरमू हाउसिंग कालोनी स्थित आवास पर जाकर धौनी से मिले। उन्होंने कहा कि उनकी यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी।
ज्ञात सूत्रों के अनुसार अहमद ने धौनी से नक्सलियों के खिलाफ अभियान में मदद करने को कहा। पुलिस चाहती है कि धौनी वीडियो संदेश के माध्यम से नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने की अपील करें।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस यह भी चाहती है कि धौनी लोगों से यह अपील करें कि वे वाम धड़े के उग्रपंथियों का समर्थन न करें और न ही उनके संगठन में शामिल हों।
धौनी ने हालांकि इसके लिए राज्य पुलिस को अभी अपनी सहमति नहीं दी है। धौनी नक्सल विद्रोहियों की हिट लिस्ट में शामिल हैं और उन्हें वाई-श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि धौनी ने पिछले दिनों बालश्रम के विरुद्ध चलाए गए अभियान तथा बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने में सहयोग दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications