उत्तराखण्ड में जीप नदी में गिरी, 4 की मौत
जिलाधिकारी शैलेश बगोली ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग नदी की धारा में बह गए। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। जानकारी मिलते ही आपदा राहत और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
बगोली ने बताया कि चार शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन उनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। वाहन के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि जीप का कोई हिस्सा बरामद नहीं हुआ है। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications