कानपुर सड़क हादसे में 6 की मौत
पुलिस के अनुसार यह घटना जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां शाम को कानपुर-हमीरपुर रोड पर लोहे की सरिया लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी।
घाटमपुर थाना प्रभारी कालूराम दोहरे ने संवाददाताओं को बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कानपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। ये लोग घाटमपुर के आसपास के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।
दोहरे ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications