प्रबंधन संस्थान के छात्र ने खुदकुशी की
पुलिस ने सोमवार को बताया कि गाजियाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमटी) से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीडीबीएम) कर रहे 22 वर्षीय पुनीत मिश्रा ने खुदकुशी कर ली। वह किराये के मकान में रह रहा था।
घटना के बारे में सोमवार सुबह तब पता चला जब उसका रिश्तेदार अनिल उससे मिलने आया। अनिल द्वारा कई बार दस्तक देने के बावजूद दरवाजा नहीं खोले जाने पर इस बारे में उसने पड़ोसियों को बताया।
इसके बाद अनिल ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक ए.के.विजैता ने बताया, "पुनीत फैजाबाद का रहने वाला था और वह पिछले दो साल से किराये के मकान में रह रहा था। वह आईएमटी के अंतिम वर्ष की परीक्षा की तैयारी के लिए एक कोचिंग संस्थान में कोचिंग कर रहा था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications