राष्ट्रमंडल खेल : दिल्ली पुलिस की तैयारी पूरी
डडवाल ने दिल्ली पुलिस के एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा, "हम खेलों के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारा बल प्रशिक्षित, तैयार और अपनी जगह तैनात है। मैं आयोजन की तैयारियों से पूरी तरह संतुष्ट हूं।"
अधिकारियों द्वारा कराए गए अभ्यास एवं दिए गए प्रशिक्षण के बारे में डडवाल ने दावा किया कि बल 'निपुण स्थिति' में है तथा सभी इंतजाम समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।
मुख्य आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने में देरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "इसके लिए अभी पर्याप्त समय है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications