झारखण्ड में नक्सली मारा गया
झारखण्ड पुलिस के प्रवक्ता आर.के.मल्लिक ने आईएएनएस को बताया, "जिले के अरकी पुलिस थाने के अंतर्गत एक जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सली शिविर को भी नष्ट कर दिया।"
पुलिस ने घटना स्थल से राइफल, रिवाल्वर, कारतूस, वायरलेस सेट सहित अन्य सामग्री बरामद किया है। खूंटी जिला राजधानी रांची से 35 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications