दिल्ली में बस पलटने से 40 घायल (लीड-1)
नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में सोमवार तड़के राजस्थान से आए एक पर्यटक वाहन के पलट जाने से उसमें सवार 40 लोग घायल हो गए। हादसा चालक द्वारा गाड़ी से नियंत्रण खो देने की वजह से हुई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के 2.30 बजे यमुना विहार इलाके के डी-ब्लॉक में बस चालक ने तेज गति होने के कारण गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी एक डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"बस राजस्थान जा रही थी। सभी घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
घायलों में दो की हालत गंभीर है, जिसमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है।
पुलिस फरार चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications