बाजार में बिकने जा रहा गरीबों का गेहूं जब्त
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाने की पुलिस ने सोमवार को गेहूं से भरा एक ट्रक पकड़ा, दस्तावेजों का परीक्षण करने पर पता चला कि गेहूं बीपीएल कार्डधारी परिवारों का है और उसे बाजार में बेचे जाने की तैयारी है।
नगर पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश वेयर हाउस के कागजात को सील और ट्रक जब्त कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह ट्रक व्यापारी गोपी लाल का बताया जा रहा है। यह गेहूं कहां जा रहा था इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications