शराब और मोटापा खतरे की घंटी
समाचार पत्र ' डेली मेल' ने ऑल-पार्टी पार्लियामेंट्री हेप्टोलॉजी ग्रुप के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें बताया गया है कि ब्रिटेन में वर्ष 2008 में लिवर संबंधी बीमारियों और कैंसर से 9,719 लोगों की मौतें हुइर्ं। 10 वर्ष पहले इन बीमारियों से होने वाली मौत का आंकड़ा 6,058 था।
रिपोर्ट में बताया कि 1980 के मुकाबले आज शराब 75 फीसदी सस्ता है। शराब का अधिक सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाता है और इससे होने वाली बीमारियां मौत का कारण बनती है।
वहीं अधिक दिनों तक शराब पीने से सिरोसिस होने की भी संभावना बढ़ जाती है, जो लिवर के ऊतकों को नुकसान पहुंचाती है। हाल के दशकों में इस प्रकार के मामलों में 10 गुना इजाफा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications