मुजफ्फरनगर में कॉलेज परिसर में छात्र की हत्या
घटना जिले के कांधला कस्बे में स्थित नेशनल इंटर कॉलेज की है, जहां कक्षा 11वीं के छात्र शोभित की कॉलेज परिसर में सोमवार दोपहर बाद हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार शोभित कांधला थाना क्षेत्र के भारसी गांव का रहने वाला था।
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजू बाबू ने संवाददाताओं को बताया कि हत्या करने वाले कौन लोग थे और किस मकसद से इस घटना को अंजाम दिया यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हत्यारों की तलाश जारी है।
बाबू के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया कि तीन नकाबपोश युवकों ने शोभित को घेरकर उसके पेट में एक-एक करके लगातार चाकुओं से कई वार किए। शोभित जमीन पर गिर पड़ा और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि हत्या में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications