आरकॉम द्वारा 3जी व्यवसाय दल का गठन, अन्वेषण प्रयोगशाला की स्थापना

इससे पूर्व प्रशांत कई देशों में 3जी सेवा क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं और उन्होंने स्पेक्ट्रम, एंडरसन कंसल्टिंग तथा एस2टी जैसी कंपनियों में काम किया है। अपनी इस नई भूमिका में प्रशांत आरकॉम के वायरलेस व्यवसाय के प्रेसिडेंट एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सईद सफावी को रिपोर्ट करेंगे। प्रशांत गोकर्ण वर्ष 2008 से आरकॉम में कॉर्पोरेट रणनीति प्रमुख थे।

3जी सेवाओं की आपूर्ति के लिए आरकॉम ने दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 13 सर्कल प्राप्त किए हैं और इन सर्कलों में 2जी सेवाओं की बाधा रहित आपूर्ति करने वाली यह एकमात्र कंपनी है।

आरकॉम ने गूगल के पूर्व वायरलेस व्यवसाय प्रमुख सुरेश जयराज को भी अपनी न्यू एज वीएएस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। सुरेश को इंटरनेट, मीडिया एवं मोबाइल तकनीकों के प्रबंधन का 14 वर्षो का गहन अनुभव है।

अपने 3जी व्यवसाय की योजना के हिस्से के तौर पर आरकॉम ने वायरलेस नेटवर्क के संपूर्ण बुनियादी ढांचे से सुसज्जित एक पूरी तरह से एकीकृत 3जी अन्वेषण प्रयोगशाला की स्थापना की है। यह प्रयोगशाला आरकॉम के 3जी व्यवसाय का एक अभिन्न अंग होगी और कंपनी को उत्पाद विकास की समुचित क्षमता और बाजार समीकरण का पूरा लाभ प्रदान करेगी। इस प्रयोगशाला की स्थापना आधुनिक तकनीकों के अन्वेषण को प्रोत्साहित करने के अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए आरकॉम द्वारा उठाया गया एक कदम है।

इस अन्वेषण प्रयोगशाला का लक्ष्य तीसरे पक्ष के तकनीकी विकासकर्ताओं के साथ मिलकर मोबाइल सेवा की नवीनतम तकनीकों का विकास करना है। आरकॉम की 3जी अन्वेषण प्रयोगशाला के विषय में गोकर्ण ने कहा, "हमारी 3जी अन्वेषण प्रयोगशाला में मोबाइल एवं अन्य मंचों के लिए 3जी तकनीक पर आधारित सभी अन्वेषण किए जाएंगे। यह 3जी तकनीक को विभिन्न ग्राहक समूहों तक पहुंचाने और इसे उनके लिए सरल बनाने में सहायता करेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+