बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 33.70 अंकों (0.19 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 18,032.11 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,216.50 के ऊपरी और 17,960.23 के निचले स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 6.75 अंकों (0.1 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,415.45 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,469.00 के ऊपरी और 5,390.35 के निचले स्तर तक पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 6.25 अंकों (0.08 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,640.96 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 4.48 अंकों (-0.05 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 9,636.47 पर बंद हुआ।
बीएसई के सेक्टर सूचकांकों में आठ में तेजी जबकि पांच में गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तेजी धातु सेक्टर में देखी गई। धातु सेक्टर सूचकांक में 217.62 अंकों (1.46 फीसदी) की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर सूचकांक में उपभोक्ता वस्तु (एफएमसीजी) 22.43 (-0.67 फीसदी) रहा।
बीएसई के सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील (3.49 फीसदी), भारती एयरटेल (2.12) और ओएनजीसी (2.03) में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, जिंदल स्टील, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी रही।
इसके अलावा सेंसेक्स में शामिल जिन कंपनियों में गिरावट रही उनमें आईटीसी (-1.24 फीसदी), भेल (-1.14) और टीसीएस (-1.06 फीसदी) शामिल रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications