भारत से कपास आयात करेगा पाकिस्तान
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार 'आल पाकिस्तान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन' (एपीटीएमए)के उपाध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कहा, "घरेलू कपास की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए बुनकरों ने विकासशील देशों से इसका आयात करने का फैसला किया है।"
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई भयंकर बाढ़ में कपास की 25 से 30 लाख गांठें बरबाद हो गईं।
अकबर ने कहा, "अभी कुछ भी कहना कठिन है कि कितनी फसलें बरबाद हुई हैं क्योंकि सिंध प्रांत में बाढ़ का कहर जारी है। लेकिन कपास का घरेलू उत्पादन 1.1 करोड़ गांठ से अधिक नहीं होगा।"
कपास की फसल बरबाद होने की वजह से इस साल बुनकर उद्योग को 40 लाख गांठें आयात करना पड़ेगा।
पंजाब प्रांत में एपीटीएमए के अध्यक्ष गोहर एजाज ने पाकिस्तान के व्यापार निगम के जरिए भुगतान करने के आधार पर अमेरिका से तत्काल कम से कम कपास की 20 लाख गांठें आयात करने के लिए सरकार से अनुरोध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications