कश्मीर भारत का अभिन्न अंग : फारुक

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, "कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और वह हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा रहेगा। जो लोग आजादी-आजादी चिल्लाते हैं वे शायद ही जानते होंगे कि अजादी क्या है। सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम कुछ क्षेत्रों में ही लागू है न कि सभी जगह।"

कोलकाता में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि कुछ चीजें गलत हुई हैं, कई युवा मारे गए हैं। उनकी संख्या 64 है। यह बहुत त्रासदीपूर्ण है।

गौरतलब है कि सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच लगातार मुठभेड़ों के चलते घाटी में 64 नागरिक मारे गए हैं।

अब्दुल्ला जम्मू एवं कश्मीर के वर्तमान सत्तारूढ़ दल नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता हैं और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

पाकिस्तान पर हमला करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि वह हमेशा यहां की समस्याओं के बीच फायदा उठाना चाहता है।

उन्होंने कहा, "उसने भारत में विश्वास करने वाली मेरी पार्टी, कांग्रेस और अन्य सभी पार्टियों के नेताओं की गोलियों, बमों और विस्फोटों से हत्या करने के साथ यह शुरुआत की। इनमें से कोई भी रास्ता सफल नहीं होगा। मैं अपने दिल की गहराईयों से यह बात कह रहा हूं। लोगों पर भरोसा कीजिए। जिस तरह बंगाल भारत का अभिन्न हिस्सा है उसी तरह कश्मीर भी है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+