टाइटेनिक की नई तस्वीरें सामने आईं
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इस काम में जुटी शोध टीम ने रोबोट से संचालित कैमरों के माध्यम से हजारों तस्वीरें खींची हैं। साथ ही डूबे हुए जहाज का घंटों लम्बा वीडियो भी तैयार किया गया है।
इस दौरान समुद्र तल से चार किलोमीटर नीचे स्थित इस जहाज की कुछ शानदार और अब तक न देखी गई तस्वीरें प्राप्त हुई हैं। इस तस्वीरों के माध्यम से इस जहाज की रेलिंग और लंगर को साफ-साफ देखा जा सकता है।
टाइटेनिक जहाज 1912 में यूरोप से अमेरिका की यात्रा पर निकला था लेकिन एक विशाल हिमखंड से टकराने के बाद डूब गया था। इस दुर्घटना में करीब 1500 लोग मारे गए थे।
हॉलीवुड के फिल्मकार जेम्स कैमरन ने टाइटेनिक को विषयवस्तु बनाकर लगभग एक दशक पहले एक फिल्म बनाई थी, जो बेहद सफल रही थी। उस फिल्म के दौरान भी गहराई में उतरने वाले कैमरों के माध्यम से असली टाइटेनिक की कुछ झलक दिखाई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications