भाजपा और अकाली दल का गठबंधन अटूट : यशवंत सिन्हा
सिन्हा ने सोमवार को यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं हमारा गठबंधन जारी रहेगा। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।"
पंजाब सरकार के मंत्री व राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, "हमारा गठबंधन प्राकृतिक है और लंबे समय से है। आने वाले दिनों में भी हमारा गठबंधन जारी रहेगा क्योंकि पंजाब की जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।"
उल्लेखनीय है कि कालिया ने गत सप्ताह कहा था कि राज्य स्तर पर भाजपा और अकाली दल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
कालिया ने पत्रकारों से कहा था, "अकाली दल कई विकास परियोजनाओं सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार हमें नजरअंदाज कर रहा है। जिन क्षेत्रों से भाजपा के विधायक हैं, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।"
उन्होंने कहा था, "विकास कार्यो के लिए आवंटित किए जाने वाली राशि में भिन्नता है। हमने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications