सहारनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि अपर नगर आयुक्त दिनेश चंद्रा अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर उनका लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। उनका आरोप है कि गत 11 अगस्त को अभियान के दौरान चंद्रा ने भूषण गांधी नाम के एक व्यापारी से जमकर कहासुनी की। इस दौरान अचानक हृदय गति रुक जाने की वजह से गांधी की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद से व्यापारी चंद्रा को जिले से हटाने की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदशर्न कर रहे हैं। व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को स्थानीय विधायक राघव लखनपाल के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टरेट परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदशर्न करने लगे।
इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों की पुलिस से कहासुनी हुई और उन्होंने जिलाधिकारी के वाहन पर पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित चंद्रा ने लाठीचार्ज में किसी कार्यकर्ता के गंभीर रूप से घायल होने से इंकार किया है। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि लाठीचार्ज में 12 प्रदशर्नकारियों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
चंद्रा ने आईएएनएस से कहा कि तोड़फोड़ और पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ सख्त कदम उठाये जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी घटना की जांच चल रही है। अगर पथराव कराने में भाजपा विधायक की भूमिका सामने आई, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications