नक्सली मुठभेड़ में 7 जवान शहीद, मुआवजे की घोषणा (लीड-1)

राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीलमणि ने सोमवार को बताया कि मुठभेड में कवैया थाने के प्रभारी बी़ पी़ यादव सहित पुलिस के सात जवानों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में छह बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के जवान हैं। इस मुठभेड़ में सात जवान घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। इस अभियान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा बीएमपी के जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) भी पहुंच गए हैं।

इस बीच मुठभेड़ में घायल जवानों का हालचाल जानने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस जवानों को जो खास तरह का बीमा करवाया जाता है, उसके तहत करीब 13 लाख रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि घायलों को भी सरकार की ओर से 50 हजार रुपए से लेकर तीन लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी तथा इलाज का खर्च भी सरकार ही वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच करवाई जा रही है तथा घटनास्थल पर राज्य के डीजीपी को भी भेजा गया है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव सहित राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ इस मामले में बैठक कर विचार विमर्श किया।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में सात जवान घायल भी हो गए हैं, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

उल्लेखनीय है कि लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र में रविवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच सात घंटे तक मुठभेड़ चली थी। मुंगेर और लखीसराय जिले के सीमा क्षेत्र में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चला रही थी कि शीतलकोरानी जंगल में पुलिस को देख नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+