श्रीनगर में बंद और कर्फ्यू से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर में एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर शहर के पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी है। बडगाम और अनंतनाग में भी सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं।"
अलगाववादियों के बंद और कर्फ्यू में ढील नहीं दिए जाने के बावजूद पिछले कुछ दिनों के भीतर कश्मीर घाटी में हिंसक घटनाओं में कमी आई है।
श्रीनगर में एक खुफिया अधिकारी ने बताया, "पिछले कुछ दिनों में घाटी में हिंसक घटनाओं की उग्रता में कमी आई है।"
हुर्रियत संगठन के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख नेता सैय्यद अली गिलानी ने 'कश्मीर छोड़ो' आंदोलन के तहत सोमवार को बंद का ऐलान किया था।
कश्मीर घाटी में गत 11 जून से ही जारी हिंसा में अभी तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है।
बंद और कर्फ्यू की वजह से सोमवार को दुकानें, औद्योगिक प्रतिष्ठान, डाकघर, बैंक और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और वाहनों की आवाजाही न होने से जनजीवन प्रभावित हुआ।
घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों से आ रही खबरों के मुताबिक अलगाववादियों के बंद की वजह से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications