पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

समाचार पत्र 'डान' के अनुसार भारतीय मछुआरों को मलीर जेल से सड़क के रास्ते लाहौर तक पहुंचाया जाएगा। मछुआरों को सरकार के आदेश के बाद रिहा किया जा रहा है।

सजा पूरी कर चुके 442 भारतीय मछुआरों को चार समूहों में रिहा किया जाएगा। इनमें से सोमवार को छोड़े जाने वाला यह पहला समूह है।

अन्य दूसरे समूह के कैदियों को दो सितंबर को रिहा किया जाएगा। तीसरे समूह को चार सितंबर और अंतिम समूह में 141 मछुआरों को छह सितंबर को छोड़ा जाएगा।

सभी मछुआरे पाकिस्तान के जलीय क्षेत्र सर क्रीक के समीप अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए गिरफ्तार किए गए थे।

इन मछुआरों को लाहौर तक छोड़ने के लिए एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने बस के इंतजाम कि ए हैं। सभी मछुआरे मंगलवार को वाघा सीमा चौकी को पार करेंगे।

गौरतलब है कि एनजीओ 'पाकिस्तान फिशरफोक फोरम' और पाकिस्तान के श्रमिक अनुसंधान एवं शिक्षा संस्थान ने सर्वोच्च न्यायालय में भारतीय मछुआरों को रिहा करने को लेकर एक याचिक दाखिल किया था।

इसके बाद 12 अगस्त को न्यायालय ने पाकिस्तान के विदेश और आतंरिक मंत्रालय को नाटिस जारी कर पूछा था कि सजा पूरी हो जाने के बाद भारतीय मछुआरों को जेल में रखने का क्या औचित्य है।

विदेश मंत्रालय ने बाद में अदालत में मछुआरों को रिहा करने को मंजूरी दे दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+